दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय का मामला: छात्रावास से फरार विद्यार्थी को निकाला, अधिकारी- कर्मचारियों पर नहीं हुई कार्रवाई

बिलासपुर. बिलासपुर जिले के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय तिफरा में फरार होने वाले छात्र के मिलने के पश्चात छात्रावास से निकाल दिया गया है तो वहीं न तो अब तक प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई जो समझ से परे हैं, इस प्रकार की गंभीर लापरवाही होने के बाद भी इस मामले में न तो संयुक्त संचालक समाज कल्याण द्वारा किसी कर्मचारी को शो काज नोटिस जारी किया गया है, न ही जांच समिति गठित कर कोई निर्णय लिया गया है, ऐसा जताया जा रहा है कि कुछ हुआ ही नहीं है यह उल्लेखनीय होगा कि उक्त छात्र माननीय मुख्यमंत्री के क्षेत्र का है लेकिन इसके बाद भी शासन एवं जिला प्रशासन प्रशासनिक अधिकारीयो को बचाने में लगे हैं, जबकि फरार दिव्यांग विद्यार्थी को कुछ अप्रिय घटना हो सकती थी, अपने विभाग के अधिकारी कर्मचारी को बचाने के चक्कर में सारा आरोप बच्चे पर डाल दिया गया है, ऐसा प्रतीत हो रहा है ,
अब देखने वाली बात यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में आगे क्या निर्णय लेते हैं

