Category: छत्तीसगढ़

सहकारिता विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार-कांग्रेस

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के विभाग में बड़ा घोटाला – तिवारी रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने एक बयान जारी कर कहा कि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर में धान खरीदी में तालपत्री, सुतली, रंग और कांटाबाट की खरीदी में बहुत बड़ा घोटाला किया गया है। रायपुर

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 19-20 फरवरी को जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला

  बिलासपुर.  जिले के युवाओं, उद्यमियों एवं स्वरोजगार के इच्छुक नागरिकों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला का आयोजन 19 एवं 20 फरवरी 2026 को सवेरे 10 बजे से देवकीनंदन दीक्षित सभागार लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में किया जा रहा है। इस मेले में राज्य शासन की छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30

महानाट्य ‘जाणता राजा’ में “स्वराज जय हो” के उद्घोष से गूंजा शहर

बिलासपुर. हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और सुशासन पर आधारित विश्व-प्रसिद्ध ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के द्वितीय दिवस का आयोजन अत्यंत भावनात्मक, गरिमामय एवं ऐतिहासिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत महागणपति जी की विधिवत आरती से हुई। इसके पश्चात

न्यायाधीश की माता कुसुम सिन्हा का स्वर्गवास

  बिलासपुर. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश,  न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा  की माता, श्रीमती कुसुम सिन्हा, का आज दिनांक 15.02 2026 को प्रातः 1.30 बजे, 84 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया। अंतिम यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे माननीय महोदय के आधिकारिक निवास (बंगले) से प्रस्थान करेगी। अंतिम संस्कार सरकण्डा मुक्तिधाम, बिलासपुर, छत्तीसगढ, में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि कामना की

रायपुर. मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी में गजमार पहाड़ी के पीछे स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुँचकर वे माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। इस अवसर पर माँ महालक्ष्मी सेवा

टीबी पेशेंट को नहीं मिल पा रहा है पोषक आहार सहायता राशि, बलगम जांच और दवा के लिए भटक रहे हैं मरीज

  रायपुर. टीबी उन्मूलन को लेकर सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की दुर्भावना के चलते निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाली मासिक 1200 की आर्थिक मदद पिछले कई महीनों से अटकी हुई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के द्वारा संचालित

शराब बंदी की बात करने वाली भाजपा शराब की काली कमाई में डूब गई है – कांग्रेस

रायपुर। भाजपा सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 1 अप्रैल से फाइबर की बोतल में शराब मिलेगी। साथ ही 35 नई दुकाने भी खोली जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि शराब बंदी की बात करने वाली भाजपा शराब की खपत बढ़ाने में लगी है। शराब की काली कमाई के

रोजगार मेले में 600 से अधिक युवाओं को मिली नौकरी,मुख्यमंत्री का जताया आभार

    कोरबा के दो युवाओं को संभागायुक्त और कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र बिलासपुर.  लंबे समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए आयोजित संभाग स्तरीय रोजगार मेला नई उम्मीद और अवसर लेकर आया। इस मेले के माध्यम से संभाग के 600 से अधिक युवाओं को नौकरी मिली वहीं 1000 से

बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

    प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला नया संबल रायपुर. प्राकृतिक सौंदर्य, झरनों की कलकल ध्वनि, घने वनों की हरियाली और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से परिपूर्ण बस्तर अंचल अब पर्यटन विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। जिन पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर लंबे समय से

गो स्पिरिचुअल ने वैलेंटाइन डे पर शुरू किया “ गो स्पिरिचुअल लव ” अभियान — सच्चे आध्यात्मिक प्रेम का संदेश

  मुंबई: वैलेंटाइन डे के अवसर पर, आध्यात्मिकता, मानसिक स्वास्थ्य, समग्र जीवनशैली और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए कार्य करने वाले अग्रणी आध्यात्मिक एवं वेलनेस संगठन गो स्पिरिचुअल ने अपना विशेष अभियान “गो स्पिरिचुअल लव” शुरू किया है। यह अभियान प्रेम के वास्तविक अर्थ को समझाने और समाज में बढ़ती उस खतरनाक प्रवृत्ति को चुनौती देने के लिए शुरू किया गया है, जिसमें वासना, स्वार्थ और आवेग को प्रेम का नाम देकर रिश्तों को नष्ट किया जा रहा है। गो स्पिरिचुअल का मानना है कि सच्चा प्रेम केवल आकर्षण या भावनात्मक उत्तेजना नहीं, बल्कि एक गहरी, पवित्र और आत्मिक अनुभूति है। यह प्रेम निस्वार्थ होता है, स्थायी होता है और जीवन को संभालता, जोड़ता और बेहतर बनाता है। लेकिन आज समाज में जिस चीज़ को अक्सर प्रेम कहा जा रहा है, वह कई बार सिर्फ क्षणिक इच्छा, ईर्ष्या, अधिकार भावना या असंतुलित भावनाओं का परिणाम होता है। यही भ्रम कई बार हिंसा, अपराध और टूटते परिवारों की वजह बन रहा है। https://www.youtube.com/watch?v=Bygy67HvX14 पिछले कुछ वर्षों में भारत में रिश्तों से जुड़े अपराधों में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। कई घटनाओं में विवाहेतर संबंध, अस्वीकार किया गया प्रेम, शक या बेवफाई के कारण लोग हत्या जैसे गंभीर अपराध तक कर रहे हैं। मेघालय में चर्चित हनीमून हत्या कांड, मेरठ की दर्दनाक हत्या की घटना और देशभर में सामने आने वाले ऐसे अनेक मामले यह दिखाते हैं कि जिसे लोग प्रेम या जुनून समझते हैं, वह कई बार सिर्फ वासना, गुस्सा या आवेग का परिणाम होता है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आँकड़े भी इस चिंता को और गंभीर बनाते हैं। इनके अनुसार रिश्तों से जुड़े विवाद, विश्वासघात और तथाकथित “क्राइम ऑफ पैशन” से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिनमें कई बार लोगों की जान चली जाती है और परिवार हमेशा के लिए बिखर जाते हैं। इन घटनाओं का प्रभाव केवल किसी एक, कपल , पति-पत्नी तक सीमित नहीं रहता। जब रिश्ते टूटते हैं, तो पूरा परिवार प्रभावित होता है। बच्चों के जीवन पर इसका सबसे गहरा असर पड़ता है। वे असुरक्षा, भय और भावनात्मक तनाव का सामना करते हैं। कई बच्चों में चिंता, अवसाद और रिश्तों के प्रति भ्रम पैदा हो जाता है। भारतीय समाज, जो परिवार की एकता, विश्वास और नैतिक मूल्यों पर आधारित है, ऐसे घटनाक्रमों से धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। निस्वार्थ प्रेम, निष्ठा और जिम्मेदारी जैसे मूल मूल्य, जो हमारी संस्कृति की पहचान रहे हैं, वे स्वार्थ और आवेग के सामने पीछे छूटते जा रहे हैं। गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी, जो अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप के भी संस्थापक हैं, ने कहा कि सच्चा प्रेम हमेशा जीवन को संभालता है, टूटने से बचाता है और उपचार करता है। उनके अनुसार आज समाज में जिस चीज़ को प्रेम समझ लिया गया है, वह कई बार केवल वासना या असंतुलित इच्छा होती है, जो अंततः दुख और विनाश का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि “गो स्पिरिचुअल लव” अभियान लोगों को जागरूक करने, सच्चे प्रेम और विनाशकारी इच्छा के बीच अंतर समझाने और परिवारों की पवित्रता को फिर से मजबूत करने का प्रयास है। यह अभियान केवल एक संदेश नहीं, बल्कि एक व्यापक सामाजिक जागरूकता आंदोलन है। इसका उद्देश्य लोगों को अपने भीतर झाँकने, भावनात्मक संतुलन विकसित करने और रिश्तों को जिम्मेदारी, सम्मान और आध्यात्मिक समझ के साथ जीने के लिए प्रेरित करना है।

मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री

  मुख्यमंत्री  साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ मैनपाट में पर्यटन के विकास हेतु 1 करोड़ तथा सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने की घोषणा सरगुजा जिले को 523 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज

राईस मिल के मुंशी ने 360 क्विंटल धान का किया गबन

बिलासपुर। राईस मिल के मुंशी ने स्वयं से डीओ जारी कर 360 क्विंटल धान को बेच दिया। करीब नौ लाख रुपए लेकर फरार हो गया। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुंशी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बिल्हा पुलिस ने बताया कि ग्राम कोटिया निवासी धर्मराज सिंह पिता महावीर सिंह (52) का ग्राम

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर युवतियों से वसूले पैसे

  सिरगिट्टी पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया बिलासपुर। सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवतियों से 78 हजार रुपए वसूल लिया। ट्रैनिंग सेंटर बुलाकर युवतियों को वापस जाने भी नहीं दिया रहा था। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि कोरबा

लिंगियाडीह आंदोलन को लेकर निगम की सामान्य सभा में हंगामा, धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद

    कांग्रेस पार्षदों ने बिलासपुर को इंदौर नहीं बनाने की सलाह दी बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में प्रश्न काल का समाप्त होने के बाद लिंगियाडीह के आंदोलनकारी सभा के पास पहुंच गए। फिर कांग्रेस पार्षदों ने बेजाकब्जा हटाने की बात को लेकर हंगामा करने लगे। सभी पार्षद सदन को

13 फरवरी विश्व रेडियो दिवस…तरंगों पर बसी दुनिया, आवाज़ का जादू, संवेदनाओं का सेतु और जन-जन का सच्चा साथी रेडियो

  बिलासपुर, 12 फरवरी 2026/हर वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल एक संचार माध्यम का उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत आवाज़ों का सम्मान है जो तरंगों के सहारे सीमाओं को पार कर दिलों तक पहुंचती हैं। तकनीक के तीव्र विस्तार और डिजिटल क्रांति के इस दौर में भी

सुनील दत्त तिवारी का निधन

  बिलासपुर। प्रताप चौक डबरीपारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजू तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी के छोटे भाई सुनील दत्त तिवारी (सेवानिवृत्त कर्मचारी, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) का गुरुवार शाम 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व. तिवारी अपने पीछे भाई इक्क्षवाकुदत्त तिवारी, ब्रह्मदत्त

उन्नत पशुपालन एवं डेयरी प्रबंधन सीखने बनासकाठा गुजरात रावाना हुए कबीरधाम के पशुपालक और बिहान की दीदियां

  उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री श्री साय सरकार ग्रामीण महिलाओं और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयासरत है- उपमुख्यंत्री  रायपुर. उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा के समनापुर पुल के पास से डेयरी कोऑपरेटिव एवं अमूल डेयरी कोऑपरेटिव बनासकाठा गुजरात के शैक्षणिक

लेबर कोड सुधार के विरोध में ट्रेड यूनियन का राष्ट्रव्यापी हड़ताल

  बिलासपुर. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर पूरे देश के मेहनतकश लेबर कोड सहित अन्य आर्थिक सुधारों के विरोध में 12 फरवरी को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे l मेहनतकशों का मानना है कि आजादी के पूर्व असंख्य त्याग एवं कुर्बानियों से प्राप्त ट्रेड यूनियन अधिकारों को केंद्र सरकार ने 21 नवंबर

शराबखोरी को बढ़ावा देने नई-नई शराब दुकाने खोल रही है सरकार

रायपुर. बार-बार बदले जा रहे आबकारी नीति और नए-नए शराब दुकान खोलने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ साय सरकार लगातार नई शराब दुकानें खोल रही है, दूसरी तरफ इस सरकार में पुलिस ही ड्रग्स की तस्करी कर रही है। इस सरकार की नियत

पद्मश्री अनूप जलोटा करेंगे दिग्गज कलाकारों का सम्मान, 14वें गौरव पुरस्कार में सजेगी सांस्कृतिक संध्या

अनूप जलोटा करेंगे 20 फरवरी को कला साधकों का अभिनंदन मुंबई /अनिल बेदाग: भारतीय संगीत, भक्ति और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को समर्पित जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन एक बार फिर कला साधकों के सम्मान का भव्य उत्सव लेकर आ रहा है। 20 फरवरी 2026 को इस्कॉन मंदिर, जुहू (मुंबई) में आयोजित होने जा रहा है ‘14वां
error: Content is protected !!