Category: देश विदेश

जापानी ब्रांड नितोरी ने मुंबई में खोला भारत का दूसरा स्टोर जापानी होम फर्निशिंग ब्रांड नितोरी ने भारत में बढ़ाया कदम

दिवाली से पहले जापानी ब्रांड नितोरी की नई शुरुआत, मुंबई में खोला दूसरा भारतीय स्टोर मुंबई /अनिल बेदाग: जापानी फर्नीचर और होम फर्निशिंग ब्रांड नितोरी ने मुंबई के बोरीवली स्थित स्काई सिटी मॉल में भारत का अपना दूसरा स्टोर शुरू किया है। दिवाली से पहले हुई इस शुरुआत के साथ नितोरी ग्रुप के वैश्विक स्टोर

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेता अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया

  दिल्ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेता अभिजीत दिपके को उनके ठहरने की जगह से हिरासत में ले लिया गया। वे उस समय वहां से निकलकर कनॉट प्लेस में पार्टी के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इससे पहले दिन में, दिल्ली

4 साल बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड फिर आया सुर्खियों में?

    उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब चार साल पहले हुए इस मामले में अब एक कथित ‘वीआईपी’ की पहचान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अंकिता के माता-पिता

सोनू त्यागी ने बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, बिजनेस और अध्यात्म पर की खुलकर बात, द सनी शाह शो का एपिसोड रिलीज

अप्रोच एंटरटेनमेंट और गो स्पिरिचुअल के संस्थापक ने गाजियाबाद के गांव से मुंबई तक के सफर, फिल्म इंडस्ट्री की चुनौतियों, बदलते ओटीटी कंटेंट, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जीवन पर साझा किए अपने अनुभव मुंबई: जाने-माने लेखक, निर्देशक, निर्माता और अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप एवं गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, पब्लिक रिलेशंस, बिजनेस, उद्यमिता और अध्यात्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। बिजनेसमैन और लीडरशिप के क्षेत्र में सक्रिय सनी शाह के साथ उनका यह वीडियो पॉडकास्ट अब यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इस बातचीत में सोनू त्यागी ने अपने करियर, मनोरंजन जगत के अनुभवों, जीवन के मूल्यों और अध्यात्म के प्रति अपने लगाव के बारे में खुलकर बात की। बातचीत के दौरान सोनू त्यागी ने बताया कि उनका बचपन गाजियाबाद के एक गांव में बीता। उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा रहा है। बचपन से ही उन्हें लोगों के व्यवहार, मनोविज्ञान, लेखन और अध्यात्म में रुचि थी। उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की और इसके बाद विज्ञापन प्रबंधन, पत्रकारिता और फिल्म निर्माण की पढ़ाई भी की। उनका मानना है कि जीवन में कितनी भी सफलता मिल जाए, इंसान को सादगी, ईमानदारी और अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। पूरा एपिसोड यहां देखें: https://www.youtube.com/watch?v=UhT6E3jvvzc अपने बिजनेस के सफर के बारे में सोनू त्यागी ने बताया कि उन्होंने विज्ञापन एजेंसियों में कॉपीराइटिंग और क्लाइंट सर्विसिंग का काम करने के बाद महज 24 साल की उम्र में दिल्ली में अप्रोच कम्युनिकेशंस की शुरुआत की थी। मनोविज्ञान की पढ़ाई से उन्हें लोगों की सोच और व्यवहार को समझने में मदद मिली। पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों को देखते हुए उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की। इसके बाद वह मुंबई आए और अपने काम को बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म निर्माण, विज्ञापन और मीडिया तक बढ़ाया। पॉडकास्ट में बॉलीवुड और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सोनू त्यागी ने बताया कि वह शुरू से ही लेखक और निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन बिना बड़े बजट और आर्थिक सहयोग के फिल्म इंडस्ट्री में काम शुरू करना आसान नहीं था। ऐसे में सेलिब्रिटी मैनेजमेंट ने उन्हें मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने का रास्ता दिया। इसके जरिए उन्हें कलाकारों के साथ काम करने, विज्ञापन अभियानों, ब्रांड एंडोर्समेंट, कार्यक्रमों और फिल्मों से जुड़े काम का अनुभव मिला। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में एक सेलिब्रिटी विज्ञापन अभियान उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ और इससे अप्रोच एंटरटेनमेंट को आगे बढ़ाने में मदद मिली। भारतीय सिनेमा में आए बदलावों पर बात करते हुए सोनू त्यागी ने पुरानी बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुरानी फिल्मों की कहानियां, किरदार और भावनाएं आज भी लोगों के दिलों को छूती हैं। वहीं, उन्होंने कुछ ओटीटी वेब सीरीज में अपराध, हिंसा और अश्लील दृश्यों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने पर सवाल उठाए। उनका मानना है कि फिल्मकारों को समाज और इंसानी रिश्तों से जुड़ी अच्छी कहानियों पर भी काम करना चाहिए। उन्होंने अपनी आने वाली व्यंग्यात्मक हिंदी कॉमेडी फिल्म कैंप डिसेंट  के बारे में भी बताया, जिसमें वह क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म हास्य और व्यंग्य के जरिए समाज के कई मुद्दों को उठाती है। बातचीत में सोनू त्यागी ने अपनी आध्यात्मिक फिल्म और वेब सीरीज टू ग्रेट मास्टर्स  के बारे में भी बताया, जिसके वह क्रिएटर और सह-निर्माता हैं। यह प्रोजेक्ट भारत के दो महान आध्यात्मिक गुरुओं की शिक्षाओं पर आधारित एक पुस्तक से प्रेरित है। इसका उद्देश्य आज की पीढ़ी तक अध्यात्म और जीवन से जुड़ी अच्छी बातें पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि फिल्मों और रचनात्मक अभियानों के जरिए लोगों को ध्यान, अध्यात्म और मानसिक शांति के प्रति जागरूक किया जा सकता है। पॉडकास्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गो स्पिरिचुअल के काम पर केंद्रित रहा। सोनू त्यागी ने वर्ष 2017 में गो स्पिरिचुअल की स्थापना की थी। यह संस्था अध्यात्म, आध्यात्मिक जागरूकता, समाज सेवा, मानसिक स्वास्थ्य, वेलनेस, आयुर्वेद, ऑर्गेनिक जीवनशैली, आध्यात्मिक पर्यटन, मीडिया और कार्यक्रमों के क्षेत्र में काम करती है। गो स्पिरिचुअल की गतिविधियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, स्कूलों में कार्यक्रम, मनोवैज्ञानिकों के साथ बातचीत, शाकाहार को बढ़ावा देना, पशुओं के प्रति दया, जरूरतमंदों को भोजन और कंबल बांटना तथा लोगों को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना शामिल है। सोनू त्यागी ने बच्चों, माता-पिता और बुजुर्गों की मानसिक और भावनात्मक परेशानियों पर भी बात की। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों के अकेलेपन और परिवारों में कमजोर होते रिश्तों पर चिंता जताई। उनका मानना है कि परिवार में प्यार, सम्मान, समझ और एक-दूसरे के लिए समय होना बहुत जरूरी है। उन्होंने गो स्पिरिचुअल न्यूज मैगजीन एवं ऐप के बारे में भी जानकारी दी। इसके जरिए अध्यात्म, मानसिक स्वास्थ्य, योग, ध्यान, आयुर्वेद, वेलनेस, आध्यात्मिक पर्यटन और सकारात्मक जीवन से जुड़ी खबरें और लेख प्रकाशित किए जाते हैं। गो स्पिरिचुअल अपने संदेश को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए वेब टीवी और ओटीटी के क्षेत्र में भी काम कर रहा है।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार

  नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश की जनता उनकी कथित योजना को समझती है, जिसमें घुसपैठियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने की कोशिश की जा रही है। शाह ने दावा किया कि विपक्ष को 2029 के लोकसभा

डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया

सावधान! आपकी एक क्लिक और एक कॉल कैसे बन सकती है ठगी का जाल, बताती हैं ये फिल्में स्कैम, साइबर ठगी और डीपफेक का डर, इन भारतीय सीरीज़ में छिपे हैं डिजिटल दुनिया के काले सच जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा डिजिटल ठगी

जेटवर्क के सार्वजनिक निर्गम में निवेश का मौका, 19 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली

15 अक्टूबर को खुलेगा जेटवर्क का आईपीओ मुंबई /अनिल बेदाग: विनिर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनी जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 अक्टूबर 2026 को निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी ने प्रति शेयर 143 रुपये से 151 रुपये का मूल्य दायरा निर्धारित किया है। इस निर्गम में निवेशक 19

गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’

दर्द से राहत, अपनों को सहारा और जिंदगी को सम्मान दे रहा ‘सुकून निलया’ मुंबई /अनिल बेदाग: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को सिर्फ दवाओं की नहीं, बल्कि अपनापन, संवेदना और मानसिक संबल की भी जरूरत होती है। इसी मानवीय सोच के साथ मुंबई का ‘सुकून निलया’ उन वयस्कों और बच्चों के जीवन में

शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें : सुप्रीम कोर्ट

  नयी दिल्ली. दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने वाले लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न लिया जाए और कानून के अनुसार निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जाए। अदालत ने यह सुनिश्चित करने को भी कहा

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आंदोलन तेज

  दिल्ली. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करते हुए विपक्षी दल  सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च’ नाम दिया है। विपक्षी दल कथित ‘वोट चोरी’ पर रोक लगाने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)

15 साल का नाटक अब खत्म होने वाला है; राहुल

    नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि “मोगैंबो मोदी” भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं तथा उन्हें “देश के खिलाफ किए गए अपराधों” की कीमत चुकानी होगी। गांधी ने चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’

एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी 702 करोड़ का आईपीओ

आईपीओ से बदलेगी फ्यूजन सीएक्स की तस्वीर 14 अक्टूबर को खुलेगा फ्यूजन सीएक्स का ₹702 करोड़ का आईपीओ मुंबई/अनिल बेदाग: ग्राहक अनुभव सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सक्रिय फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में है। कंपनी का ₹702 करोड़ का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 अक्टूबर

नाना पाटेकर की मौत के बाद गोवा पुलिस ने दर्ज किया मामला

  गोवा. पणजी में पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत) का मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभिनेता को डोना पाउला स्थित ओशन पार्क के उनके आवास से बांबोलिम के मणिपाल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के कैजुअल्टी

मुंबई में सजा आयरलैंड का शिक्षा मंच, 17 संस्थानों ने छात्रों को दिए नए अवसरों के संकेत

शिक्षा से मजबूत होंगे भारत-आयरलैंड रिश्ते, मुंबई में जुटे 17 प्रमुख आयरिश संस्थान आयरलैंड में पढ़ाई का सपना होगा आसान, मुंबई शिक्षा मेले में छात्रों को मिला सीधा मार्गदर्शन आयरलैंड की यूनिवर्सिटीज ने मुंबई में खोले अवसरों के द्वार  मुंबई /अनिल बेदाग: आयरलैंड में उच्च शिक्षा की संभावनाओं को भारतीय छात्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य

सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन

    हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद 75 वर्षीय अभिनेता को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अस्पताल से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा

दमकल सुरक्षा क्षेत्र की कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट ला रही आईपीओ , 15 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली मुंबई /अनिल बेदाग: दमकल सुरक्षा और फायर प्रोटेक्शन समाधान क्षेत्र में सक्रिय एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को खुलेगा। निवेशक इस इश्यू में गुरुवार, 15 अक्टूबर तक बोली लगा

आकाशवाणी भवन में घुसने पर राहुल-प्रियंका समेत 260 लोगों पर FIR दर्ज

  दिल्ली. पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने के आरोप में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तथा उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे

  चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की पूरी निष्ठा के साथ सेवा करने के अपने संकल्प को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया

शिक्षा की नई मुहिम के समर्थन में उतरे शरमन जोशी

शरमन जोशी के समर्थन से शिक्षा की नई मुहिम शरमन जोशी का शिक्षा मिशन को मजबूत समर्थन मुंबई /अनिल बेदाग : बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ जीवन कौशल से जोड़ने की जरूरत पर जोर देते हुए अभिनेता शरमन जोशी ने लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल (LFCS) की पैन इंडिया बजट स्कूल फ्रैंचाइज़ी पहल को अपना

एमएस धोनी की मौजूदगी में महाराष्ट्र के लिए लॉन्च हुआ डायग्नोस्टिक्स का नया प्लेटफॉर्म

महाराष्ट्र में डायग्नोस्टिक्स का नया अध्याय, न्यूबर्ग और एनएम मेडिकल साथ मुंबई /अनिल बेदाग: महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक एकीकृत और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स और एनएम मेडिकल ने महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। इस पहल के तहत राज्य के प्रमुख पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और प्रिवेंटिव वेलनेस ब्रांड एक साझा