Category: खेल

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी फैमिली पर मुकदमा, बुजुर्ग महिला का फ्लैट कब्जाने का आरोप

नई दिल्ली. दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाने में पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर (Manoj Prabhakar), उनकी पत्नी फरहीन प्रभाकर, बेटे, सहयोगी संजीव गोयल और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी, जालसाज़ी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है. लंदन में रहने वाली एक बुज़ुर्ग महिला का फ्लैट कब्जाने और धमकी देने का आरोप है.

लियोनेल मेसी ने जीता छठा गोल्डन शू अवॉर्ड, बच्चों ने दी ट्रॉफी, रोनाल्डो काफी पीछे छूटे

बार्सिलोना. स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने 2018-19 सीजन का यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड (European Golden Shoe Award) जीत लिया है. अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम के कप्तान मेसी ने अपने करियर में छठी बार इस खिताब को जीता है. मेसी के पास पुर्तगीज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) से दो गोल्डन शू ज्यादा है.

दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, पुणे में गुस्सा दिखाने वाला खिलाड़ी टीम से बाहर

रांची. दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. उसके ओपनर एडेन मार्करम (Aiden Markram) दाहिनी कलाई में लगी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट (Ranchi Test) शनिवार से रांची में खेला जाएगा. भारतीय टीम (Team India) तीन मैचों

पुलवामा हमले के शहीदों के बच्चों को क्रिकेट सिखा रहे सहवाग, बनाना चाहते हैं स्टार

नई दिल्ली. कभी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से देश को जीत दिलाने वाले वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अब ऐसे मिशन में जुटे हैं, जो उनके फैंस का सीना गर्व से चौड़ा कर देगी. भारत का यह पूर्व क्रिकेटर देश के लिए शहीद होने वाले जांबाजों के बेटों को क्रिकेट सिखा रहा है. वीरेंद्र सहवाग ने ऐसे दो बच्चों की

भाषा को लेकर ट्रोल करने की हुई कोशिश, तो मिताली ने ट्रोलर को लगाई लताड़

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने एक व्यक्ति को करारा जवाब दिया जिन्होंने उन्हें भाषा के कारण ट्रॉल किया. मिताली एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं. एक क्रिकेट प्रशंसक को लगा कि वह केवल अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू बोलती हैं जिसके कारण उन्होंने यह कहते हुए मिताली को ट्रॉल किया

ICC रैंकिंग में मंधाना-मिताली हुईं पीछे, इन दो प्लेयर्स ने सुधारी पोजीशन

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बल्लेबाजों की वनडे आईसीसी रैंकिंग (ICC Ranking) में से अपनी टॉप पोजीशन गंवा दी है. मंधाना हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं. रैंकिंग में मंधाना की जगह न्यूजीलैंड की एमी स्टेर्थवेट आ गई हैं.

700वां गोल दागने पर बोले रोनाल्डो, ‘मैं नहीं, रिकॉर्ड मेरे पीछे भागते हैं’

कीव (यूक्रेन). हाल ही में स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपने करियर का 700वां गोल किया. इस उपलब्धि के बाद रोनाल्डो ने कहा कि वे रिकॉर्ड के पीछे भागने वालों में से नहीं हैं. इस उपलब्धि के बाद भी रोनाल्डो अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल को यूरो-2020 क्वालीफायर में यूक्रेन के खिलाफ जीत नहीं दिला सके.  उनका

BCCI की नई टीम, गांगुली ने शेयर की सदस्यों की खास तस्वीर

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (CoA)  निगरानी में भारत की शीर्ष क्रिकेट संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)  की नई टीम के गठन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में हैं. 23 अक्टूबर तक होने वाले चुनावों के लिए नामंकन प्रक्रिया सोमवार को ही पूरी हो गई है. इसमें कई पदों को लिए केवल एक-एक

कार एक्‍सीडेंट में राष्‍ट्रीय स्‍तर के 4 हॉकी प्‍लेयर्स की मौत, प्रतियोगिता को किया गया रद्द

होशंगाबाद. होशंगाबाद में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में घटनास्थल पर ही चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी प्लेयर्स की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य खिलाड़ी हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए. ये सभी खिलाड़ी ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में खेलने

अमेरिका की कोको गॉफ ने बनाया रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में जीता WTA खिताब

लिंज (ऑस्ट्रिया). विंबलडन में दमदार प्रदर्शन करने वाली अमेरिका (America) की युवा टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने लिंज ओपन (Linz Open) टूर्नामेंट के रूप में अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीत लिया है. 15 वर्षीय कोको गॉफ (Coco Gauff) पिछले 15 साल में डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं.  कोको गॉफ ने रविवार रात यहां खेले गए

मंजू ने हार कर भी रचा इतिहास, तोड़ा मैरी कॉम का रिकॉर्ड

उलान उदे (रुस). भारत की मंजू रानी (Manju Rahi) को विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप (World Boxing championships) के फाइनल में रविवार को हार का सामना करना पड़ा. रूस की एकातेरिना पाल्टसेवा ने पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही छठी सीड मंजू को 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में 4-1 से पराजित किया. मंजू को इस हार से सिल्वर

लक्ष्य सेन ने नीदरलैंड में लहराया तिरंगा, जीता पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब

अल्मेरे (नीदरलैंड्स). भारत के लक्ष्य सेन ने डच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट (Dutch Open) का पुरुष सिंगल्स खिताब जीत लिया है. उन्होंने रविवार को यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान के युसुकी ओनोदेरा को हराया. लक्ष्य सेन ( Lakshya Sen) ने इस बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 इवेंट (BWF World Tour title) के फाइनल में ओनोदेरा को 15-21,21-14, 21-15

मंजू रानी फाइनल में पहुंचीं, बोरो, लवलिना को मिला ब्रॉन्ज

उलान उदे (रुस). छठी सीड भारत की मंजू रानी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप (World Boxing championships) के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया है. पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही मंजू ने शनिवार को सेमीफाइनल में 48 किलोग्राम वर्ग में पूर्व ब्रॉन्ज मेडल विजेता थाईलैंड की चुथामाथ काकसात

इस फेमस एक्ट्रेस से शादी करने जा रहा टीम इंडिया का सलामी बल्लेबाज, डेट भी हुई फाइनल

नई दिल्ली. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. साउथ इंडिया की एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी (Ashrita Shetty) के साथ क्रिकेटर मनीष इसी साल 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे. दाएं हाथ के बल्लेबाज पांडे फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में कर्नाटक टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. 26

दबंग दिल्ली ने यू मुंबा के साथ खेला रोमांचक टाई, लीग मैचों में रही टॉप पर

ग्रेटर नोएडा. प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि दबंग दिल्ली की टीम ने लीग चरण का अंत पहले स्थान के साथ किया हो. लीग के सातवें संस्करण में शुक्रवार को यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेले गए अपने अंतिम लीग मैच में दिल्ली ने मुम्बा के

ईरान में खत्म हुआ 40 साल पुराना बैन, महिलाओं को मिली यह आजादी…

तेहरान. ईरानी महिलाओं का स्टेडियम जाकर मैच देखने का दशकों पुराना संघर्ष खत्म हो गया है. ईरानी सरकार (Iran) ने महिलाओं पर जारी वह पाबंदी हटा ली है, जिसके तहत उन्हें स्टेडियम जाकर फुटबॉल मैच देखने की मनाही थी. पाबंदी हटने के बाद ईरान का पहला फुटबॉल मैच गुरुवार को होने जा रहा है. यह मैच ईरान और

मैरीकॉम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली बॉक्सर बनीं

उलान उदे (रूस). भारत की स्टार बॉक्सर एमसी मैरीकॉम (MC Mary Kom) ने बॉक्सिंग की दुनिया में नया इतिहास बना दिया है. उन्होंने विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Women’s World Boxing Championships) के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही उनका मेडल जीतना तय हो गया है. यह वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनका आठवां मेडल होगा. इसके साथ ही वे

जर्मनी के स्टार फुटबॉलर बैस्टियन श्वेनस्टाइगर ने संन्यास लिया

शिकागो. जर्मनी के पूर्व कप्तान बैस्टियन श्वेनस्टाइगर (Bastian Schweinsteiger) ने मंगलवार को फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है. 35 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह इस मेजर लीग सॉकर (एमएसएल) के इस सीजन के अंत में संन्यास लेंगे. श्वेनस्टाइगर एमएसएल में शिकागो फायर (Chicago Fire) के लिए खेलते थे. श्वेनस्टाइगर 2014 में फीफा विश्व कप

भारत की दक्षिण अफ्रीका पर धमाकेदार जीत, प्रिया का डेब्यू मैच में अर्धशतक

वडोदरा. भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज में भी धमाकेदार शुरुआत की है. मेजबान टीम ने बुधवार को खेले गए पहले वनडे मैच में मेहमान टीम को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी. भारतीय जीत की नींव झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की अगुवाई में गेंदबाजों ने रखी. इसके बाद बल्लेबाजों

विश्व महिला बॉक्सिंग: मैरीकॉम क्वार्टर फाइनल में, स्वीटी हारीं

उलान उदे (रूस). भारत की स्टार बॉक्सर एमसी. मैरीकॉम ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप (Women’s World Boxing Championships) के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने मंगलवार को 51 किग्रा वर्ग के दूसरे दौर में थाईलैंड की जितपोंग जुतमस को हराया. मैरीकॉम ने थाईलैंड की खिलाड़ी को 5-0 से मात देते हुए अंतिम-8 में जगह
error: Content is protected !!