एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना
एक उत्तर-पश्चिम द्रोणिका राजस्थान से उत्तर-पूर्वी राजस्थान होते हुए उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर है। बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सुचिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के पूर्वी हिस्सों पर स्थित है और इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किमी तक विस्तारित है। अगले 12 घंटों के दौरान सिस्टम के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।
प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। बस्तर संभाग के दक्षिणी भाग में में भी एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड सकते हैं। मध्य क्षेत्र में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी भाग में गरज चमक के साथ अंधड चलने और आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है।