ओबीसी कांग्रेस का छत्तीसगढ़ स्तरीय महासम्मलेन 17 जुलाई को रायपुर में

रायपुर. ओबीसी कांग्रेस का छत्तीसगढ़ स्तरीय महासम्मलेन 17 जुलाई को रायपुर के राजीव भवन प्रांगण में होने जा रहा है। ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव जी का आगमन 16 जुलाई 2022 को संध्या 6 बजे रायपुर विमानतल में होगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चोलेश्वर चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उपरोक्त सन्दर्भ में जानकारी दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी करेंगे एवं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव जी होंगे। प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, राष्ट्रीय समन्वयक ओबीसी कांग्रेस सुबोध मंडल, कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, डॉ. शिव डहरिया, अमरजीत भगत जी एवं अन्य कैबिनेट मंत्रीगण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहेंगे तथा प्रदेश भर से निगम मंडल के अध्यक्ष गण, ओबीसी कांग्रेस के समस्त जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारीगण इस महासम्मेलन में शिरकत करेंगे। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने बताया कि इस महासम्मेलन को लेकर ओबीसी कांग्रेस के समस्त कार्यकर्त्ता खासे उत्साहित हैं एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव जी के स्वागत के लिए उत्सुक हैं तथा तैयारियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर यह प्रतीत होता है कि निश्चित ही यह कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग के लोगों को जोड़ने एवं संगठित करने में एक अहम भूमिका निभाएगा तथा आने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!