चीफ जस्टिस ने किया राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में ध्वजारोहण

बिलासपुर. गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के प्रांगण में न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल,, न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी,  न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल, न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल, श्रीमती न्यायमूर्ति रजनी दुबे, न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चन्द्रवंशी, न्यायमूति दीपक कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा, विशेष रूप से उपस्थित थे।  इसके अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा एवं रजिस्ट्री के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक प्रशिक्षण एकेडेमी की डायरेक्टर श्रीमती सुषमा सावंत एवं अन्य अधिकारीगण, अशोक कुमार साहू, जिला न्यायाधीश, रमाशंकर प्रसाद प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय बिलासपुर के न्यायिक अधिकारीगण, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल, अवर सचिव श्रीमती कामिनी जायसवाल एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!