January 9, 2025
चालीहा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
बिलासपुर। सिंधी समाज द्वारा आयोजित चालीहा महोत्सव में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। श्री साय शाम साढ़े चार बजे चकरभाठा में आयोजित महोत्सव स्थल पहुंचे। ज्ञात हो कि सिंधी समाज ने इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया था। सिंधी समाज के धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री शामिल होने पहुंचे तो समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चकरभाठा हेलीपेड में भी मुख्यमंत्री का कलेक्टर अवनीश शरण व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।