कृषि पम्पों के स्थायी कनेक्शन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार : अटल श्रीवास्तव


बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने 35161 कृषि पम्पों को स्थायी विद्युत कनेक्शन देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उनकी सरकार की प्रथमिकता में गांवए गरीब और किसान हैं। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के अनेक किसानों की मांग को राज्य सभा संसद श्रीमती छाया वर्मा ने मुख्यमंत्री से किसानों के हित में प्रदेश भर में कृषि पम्पों के स्थायी कनेक्शन करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने सदाशयतापूर्वक इस अनुरोध को स्वीकार किया। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की प्राथमिकता में खेती और किसान थे ही नहीं इसीलिए भाजपा सरकार ने अपने पन्द्रह साल के कार्यकाल में एक भी बड़ी सिंचाई परियोजना को नहीं बनाया। प्रदेश में सिंचाई का रकबा नही बढ़ा सिंचाई पम्पों के लिए किसानों को भटकना पड़ता था। अटल श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंग चौहान, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला, विभोर सिंह, राजेंद्र साहू, दिलीप लहरिया, अभयनारायण राय, जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!