ठंडी हवाओं ने पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई कंपकंपी

 

नई दिल्ली.  पंजाब एवं हरियाणा में ठिठुरन बनी हुई है जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। पंजाब एवं हरियाणा दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!