सेलर धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत, जांच करवाई में जुटे अधिकारी

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. धान खरीदी के लिए पंजीयन और टोकन व्यवस्था होने के बाद भी फर्जी तरीके से अवैध धान की खरीदी मंडियों में की जा रही है। सेलर धान खरीदी केंद्र में की जा रही गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर शाखा प्रबंधक को एस डी एम के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।  नायब तहसीलदार श्वेता यादव ने पंचनामा कर करवाई की चेतावनी दी है।
सेलर धान खरीदी केंद्र में पंजीकृत किसान द्वारा दूसरे के धान को सरकारी दर में खपाया जा रहा था इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर राजस्व अधिकारियों को भेज दिया। सूचना उपरांत नायब तहसीलदार श्वेता यादव 25 जनवरी को दोपहर सेलर धान खरीदी केंद्र में दबिश दी।  मौका निरीक्षण कर शाखा प्रबंधक सख्त हिदायत देते हुए पंचनामा करवाई की।
नायब तहसीलदार श्वेता यादव ने चंदन केसरी संवाददाता को बताया कि यहां धान खरीदी केंद्र में अवैध धान खरीदी की शिकायत वीडियो के माध्यम से मिली थी जांच में की गई शिकायत को सही पाया गया है। पंचनामा कर आगे की करवाई की जायेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!