आमजनता से कांग्रेस को कोई सरोकार नहीं है : भाजपा

बिलासपुर. भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में ढाई वर्ष से जनता के साथ धोखाघड़ी, वादाखिलाफी, विश्वासघात और अराजकता के रोज नये-नये कारनामें करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन और अन्याय के खिलाफ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना अनुसार आज 15 जून को द्वितीय दिवस को बिलासपुर जिले के प्रत्येक भाजपा मंडल के 5 शक्ति केन्द्रों में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित कर भूपेश सरकार के ढाई साल के विरोध में वादाखिलाफी अभियान चलाये। श्री कुमावत ने बताया कि 16 एवं 17 जून को बिलासपुर जिले के समस्त मोर्चा द्वारा मंडल के 2 शक्ति केन्द्र में एवं प्रकोष्ठ द्वारा जिले में 2 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। श्री कुमावत ने बताया कि 15 जून को आज द्वितीय दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा सकरी मंडल के छतौना एवं तखतपुर मंडल के गिरधौना शक्ति केन्द्र में कांग्रेस सरकार के ढाई साल के नाकामियों को लेकर जनता के बीच पहुॅचे और कहा कि जिस तरह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के हितों को जरा भी ध्यान दिया, इससे तय है कि यह सरकार पूरी तरह से विकास अवरोधी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने जो अपने संकल्प पत्र में घोषणा किये थे उस पूरा करने में कही भी सफल नहीं है। शराब बंदी से बेरोजगारी भत्ता से लेकर पेंशन देने में असफल है। कांग्रेस के किये गये वादों के बारे पूछा तो जनता की ओर एक सवाल आया कि जबाव आया कि एक घोषणा पूरा नहीं हुआ है। यह सरकार केवल कागजों व परिकल्पनों के साहरे ही चल रही है। इस सरकार की नियत व निति कहीं स्पष्ट नहीं है। जिसके कारण ही जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी सरकार केवल आनंद का उत्सव मना रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर मध्य मंडल के कतियापारा, पूर्वी मंडल के कासिमपारा, रेल्वे मंडल के बुधवारी बाजार में आमजनों से सम्पर्क करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है, जो भी वायदे कांग्रेस ने किए थे, कोई भी पूरा नहीं हुआ है, गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाई थी कि शराब बंदी करेंगे, शराब बंदी तो नहीं हुई, उल्टे घर-घर शराब बेचना सरकार ने प्रारंभ कर दिया। वार्डो में साफ-सफाई नहीं हो रही है। विकास के कोई भी कार्य इस सरकार ने नहीं कराये है। लोगों ने कहा कि, कांग्रेस के झूठे वायदों में आकर हम लोगों ने गलत निर्णय लिया है, अब हम लोगों को पछतावा हो रहा है, कोरोना संक्रमण काल के दौरान जो परेशानी आम जनता को हुई, उसकी पूरी व्यथा बताते हुए लोगों ने कहा कि, दवाईयों का टोटा रहा, इलाज ठीक से नहीं हुआ। सांसद अरूण साव ने आज बिलासपुर पश्चिम मंडल के नेहरू नगर, मस्तूरी मंडल के वेदपरसदा, लिमतरा शक्ति केन्द्र में आमजनों के बीच पहुॅचकर कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को लोक लुभावने झूठे वायदे कर सत्ता में आई लेकिन ढाई वर्ष के कार्यकाल में खोखले वायदे किए। श्री साव ने कहा कि ढाई वर्ष के कार्यकाल को लेकर क्या हुआ भूपेश तेरे वादे के तहत् आमजनों से रूबरू होते हुए कहा कि हम इंतजार कर रहे है कि प्रदेश सरकार कुछ तो अपने वादे निभाए लेकिन दूर के ढोल सुहाने रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी भाजपा बिल्हा मंडल के दगौरी, तिफरा सिरगिट्टी मंडल के तिफरा शक्ति केन्द्र में आमजनों के बीच पहुॅचकर कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार कुछ ककाम ऐसे किए है जो गिनिज ऑफ वर्ल्ड बुक में दर्ज होंगे जिसमें गांव, गली, मोहल्ले में अवैध शराब बेचकर घर-घर पहुॅचा रही कोचिए हर जगह मौजूद है। प्रदेश में माफियाओं के लिए सरकार के दरवाजे खुले है। मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने भाजपा मस्तूरी मंडल के बेदपरसदा, लिमतरा में क्षेत्रवासियों से सम्पर्क करते हुए प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल के बारे में लोगों से पूछा तो लोगों का कांग्रेस सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। श्री बांधी ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में कौन सा विकास या वायदा पूरा किया है, विकास के बारे में हम लोग सिर्फ सुनते है देखना तो कोसो दूर है। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह भाजपा बेतरा मध्य मंडल के उर्तुम एवं बेलतरा शहर मंडल के लगरा शक्ति केन्द्र में आमजनों के बीच पहुॅचकर प्रदेश की कांग्रेस के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर किए वायदों के बारे में जानना चाहा तो लोगों ने कहा कि विकास के एक इंट तक सरकार ने नही लगाया, विकास अब सपना हो गया। विकास सिर्फ शराब का हुआ है। भूपेश सरकार घर-घर शराब पहुॅचाने में सफलता प्राप्त की है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने आज बिलासपुर मध्य मंडल के कतियापारा, पूर्वी मंडल के कासिमपारा, रेल्वे मंडल के बुधवारी बाजार में लोगों से कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष में हुए कार्यो के बारे में जाना तो लोगों ने कहा कि साफ सफाई तो ठीक से नही हो पा रही है विकास का तो नाम ही नही है। श्री कुमावत ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ के सहारे पर सरकार में आई है यहॉ तो सिर्फ भ्रष्टाचार, लूटमार, हत्या, डकैती, अवैध उत्खनन की चांदी हो गई है। आमजनता से कांग्रेस को कोई सरोकार नही है।