कांग्रेस नेता ने पड़ोसी पर जानलेवा हमला. थाने में जमकर किया हंगामा

बिलासपुर। घर के सामने गाड़ी पार्क करने की बात को लेकर कांग्रेस नेता और पड़ोसी के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि कांग्रेस नेता ने घर से तलवार निकालकर पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस की टीम दोनों पक्षों को थाने ले गई। तब कांग्रेस नेता ने पुलिस के सामने थाने के अंदर जमकर हंगामा किया है।
कोटा पुलिस ने बताया कि बीते रात कोटा चंडीमाता चौक निवासी संतोष मिश्रा उर्फ छोटे महराज सोमवार की रात 11.30 बजे घर के समाने गाड़ी पार्क करने की बात को लेकर पड़ोस में रहने वाला राम सोनी के साथ विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गुस्से में आकर संतोष ने राम सोनी के साथ मारपीट की। इस बीच पलटवार करते हुए राम सोनी ने संतोष मिश्रा को जमीन पर पटक दिया। आवाज सुनकर दोनों के परिजन घर से बाहर निकले और बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इसके बाद संतोष अपने घर के अंदर चला गया। कुछ समय बाद संतोष मिश्रा तलवार लेकर घर से बाहर निकला और घर के बाहर खड़े राम सोनी पर जानलेवा हमला कर दिया। अपनी जान बचाने राम सोनी ने बचने का प्रयास किया, जिससे तलवार उसके हाथ पर पड़ा। जिससे हाथ में गंभीर चोटें आई है।

