मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस नेताओं ने किया आतिशीय स्वागत
बिलासपुर. लम्बे अंतराल के बाद 353 करोड़ रूपये के विकास की सौगत देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे थे, जिसमें तिफरा ओव्हर ब्रिज, ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की प्रशासनिक भवन के उद्घाटन प्रमुख हैं। डी.पी.एस. हेलीपेड से लेकर लालबहादुर शास्त्री स्कूल पहुंचने तक कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, जिला महामंत्री सिद्धांशु मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में राघवेन्द्र सभा चौक पर जोशिला स्वागत किया गया। राजीव गांधी चौक, भारतीय नगर चौक, गोलबाजार में भी स्वागत हुआ। हेलीपेड में भी स्वागत धर्मेश शर्मा, राकेश सिंह, अरविंद शुक्ला, तैयब हुसैन, अनस खोखर, समीर अहमद ने किया।