खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि
रायपुर. खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने अपने एक होनहार युवा राजनेता को खो दिया है, देवव्रत सिंह प्रदेश के युवाओं में बहुत ही लोकप्रिय थे। सारा प्रदेश उनके निधन से स्तब्ध और मर्माहत है। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों एवं उनके समर्थकों को सहनशक्ति एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करें। खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, गिरीश देवांगन, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, संचार विभाग सदस्य रमेश वर्ल्यानी, आर.पी. सिंह, सुरेंद्र शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, किरणमयी नायके, अमरजीत चावला, पियूष कोसरे, नितिन भंसाली, अमित श्रीवास्तव, शिवसिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, अजय साहू, मोहम्मद असलम, सुरेंद्र वर्मा, एम.ए. इकबाल, वंदना राजपूत, विकास विजय बजाज, अजय गंगवानी, मणि प्रकाश वैष्णव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
देवव्रत सिंह को शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने दी श्रद्धांजली : खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुये कहा कि उनका असमय जाना प्रदेश के लिये अपूरणीयक्षति है। उनकी मिलनसारिता नेतृत्व क्षमता सदा स्मरण रहेगी। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।