August 23, 2021
महापौर और अटल सहित कांग्रेसी पहुंचे मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बिलासपुर से पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, बाटू सिंह, धर्मेश शर्मा, महेश दुबे सहित बड़ी तादात कांग्रेसी सोमवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भूपेश बघेल गुलदस्ता देकर बधाई दी साथ ही महापौर रामशरण यादव ने सीएम बघेल को बिलासपुर में विकास की राह खोल अरपा नदी के संवर्धन कार्य, निगम सीमा में जुड़े नए वार्ड के विकास की ओर ध्यानाकर्षण कराया।