July 7, 2021
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने थाली पीटकर किया विरोध प्रदर्शन
बिलासपुर. डीजल-पेट्रोल,रसोई गैस जैसी अत्यावश्यक चीजों के दाम में बढ़ोत्तरी कर केन्द्र की मोदी सरकार ने ये जाहिर कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी को आपदा में अवसर ढूंढने का विशेष हुनर मिला हुआ है। तभी तो एक ओर जनता वैश्विक आपदा कोरोना से लड़ने संघर्षरत है। तो वही दूसरी ओर केन्द्र की मोदी सरकार अत्यावश्यक चीजो के दामो में बेतहाशा वृद्धि कर अपना खजाना भरने में लगी हुई है। इन्हें आमजन के दुख और पीड़ा से कोई लेना-देना नही है। मोदी सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर हो गई है कि अब आम जनता की आवाज उन तक पहुँचाने के लिये हमें पेट्रोल पम्पो पर जाकर थाली बजानी पड़ रही है। डीजल पेट्रोल पंप रोजमर्रा की जरूरी जिंसों की कीमतों में मनमानी बढ़ोतरी करते समय केंद्र सरकार पर बैठे लोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये भूल रहे हैं कि, जनता-जनार्दन अब इनकी दोगली नीतियों को समझ चुकी है। और आने वाले समय मे जनता आईना दिखाकर, इनके घमण्ड को चकना-चूर कर इन्हें सबक सिखायेगी।उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के दामो में वृद्धि को लेकर सकरी में आयोजित एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन में व्यक्त किये उन्होंने आगे कहा कि ये देश देख रहा है कि कोरोनकाल में जहाँ एक ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी आमजनों के लिये राहतकार्य चला रहे हैं। तो वही केन्द्र की मोदी सरकार गरीबो की जेब काटने में मशगूल है। विदित हो कि केन्द्र सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल एवं गैस के दामो में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में पीसीसी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पेट्रोल पम्पो पर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन का आहवान किया था। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में सकरी,आसमा कालोनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन को लेकर पीसीसी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने महगाई की सारी सीमाये लाँघ दी हैं। इस सरकार ने आम आदमी का विश्वास खो दिया है। जिस तरह आवश्यक चीजो की कीमतों में मनमानी वृध्दि की गई है, उससे आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। इस कमर तोड़ मंहगाई से आम आदमी त्रस्त हो गयी है। ।शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि आमजन इस महगाई के मार से त्राहि-त्राहि कर रहे है लेकिन मोदी सरकार के कान में जू तक नही रेग रही है।बिल्हा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार अब अपने अंतिम दिन गिन रहे है।कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष राजू साहू,विधायक प्रतिनिधि धर्मेश दुबे,पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी,एल्डरमेन सुरेश सोनकर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी,पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,बिल्हा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द शुक्ला,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक,सकरी अध्यक्ष राजू साहू,विधायक प्रतिनिधि धर्मेश दुबे,राकेश तिवारी,एल्डरमेन सुरेश सोनकर,संदिप गुड्डा यादव, देवांगन,राकेश दुबे,नितेश राजा मिश्रा,पार्षद सुरेश टण्डन,नाजिम खान,त्रिभुवन साहू,राजेश दुबे,अनिल दुबे,अजय कोल,गगन पाल,राहुल श्रीवास,शुभम तिवारी,विकास यादव,मंगल साहू,ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया गंधर्व,लोमेश साहू खरकेना,मनोज श्रीवास,बुधराम सूर्यवंशी,बद्री कौशिक,जिला महामंत्री मनीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।