कांग्रेसियों ने विकास भवन और कलेक्टर कार्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन

 

 

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। भीषण गर्मी में शहर व आसपास के इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बांधों में भी पानी सूख गया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से निकली रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आज दोपहर एक बजे तपती धूम में भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकाली गई। विकास भवन के सामने कांग्रेसियों ने जब विरोध प्रदर्शन करना शुरु किया तो मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बिजली पानी की सुविधाओं को लेकर यहां जमकर नारेबाजी की गई। महापौर पूजा विधानी, नगर विधायक अमर अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पंखा, हैंडपंप और मटकी लेकर पहुंचे कांग्रेसी जोरदार नारेबाजी करते रहे। महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस के अलावा भारी संख्या में कांग्रेसी नेता इस रैली में शामिल हुए। विकास भवन में प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडे, प्रमोद नायक, रामशरण यादव, शहजादी कुरैशी, शेख नजीरूद्दीन, विधायक दिलीप लहरिया, ऋषि पांडे, आदेश पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेसी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि शहर व आसपास के इलाकों में पीने की पानी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है बिजली लाइन को अघोषित समय के लिए बंद कर दिया जा रहा है। शहर का प्रत्येक नागरिक परेशान है। शासन प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्या को नहीं सुना जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!