मां महामाया दरबार पहुंचे भूपेश के परिजनों का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
बिलासपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवार पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल पुत्र चैतन्य बघेल ने परिवार सहित मां महामाया एवं भैरव बाबा के दर्शन किए.कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल शीतल जायसवाल ने महामाया परिसर में स्वागत किया.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल पुत्र चैतन्य बघेल परिवार सहित रतनपुर पहुंचकर मां महामाया के दरबार में माथा टेका परिवार समाज एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना की महामाया मंदिर से निकलकर बाबा भैरवनाथ के मंदिर पहुंचकर भैरवनाथ के दर्शन किये.
छत्तीसगढ़ भवन में अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा प्रमोद नायक अभय नारायण राय अरविंद शुक्ला ने परिवार का स्वागत किया रतनपुर रवाना हुए रतनपुर महामाया परिसर में विधायक श्रीवास्तव के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल अध्यक्ष प्रत्याशी शीतल जायसवाल पार्षद पुष्प कांत कश्यप रियाज अहमद वरिष्ठ नेता मदन कहरा ने बघेल परिवार काआत्मीय स्वागत किया और साथ में दर्शन किए महामाया दर्शन के पश्चात भैरव बाबा मंदिर पहुंच कर भैरवनाथ के दर्शन किये और प्रदेश की सुख शांति की कामना की.


