सर्दी के मौसम में मुनक्का का सेवन बेहद फायदेमंद, हड्डियों, दांतों और आंखों को होंगे ये लाभ
सर्दी के मौसम में हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने लगी है। लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी होती है। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए उचित डाइट बेहद जरूरी है। मुनक्का का सेवन विंटर सीजन के लिए बेस्ट है। इसे खाने से चेहरे पर निखार और वजन कंट्रोल में रहता है। टाइफाइट जैसे गंभीर बीमारी से लड़ने में भी मदद करता है। भीगे हुए मुनक्का खाने से हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं मुनक्का खाने के क्या-क्या फायदे है।
इम्युनिटी स्ट्रांग
मुनक्का खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इसे रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट या दूध में मिलाकर खा सकते हैं।
हड्डियों और दांत मजबूत
मुनक्का खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसमैं मौजूद कैल्शियम शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।
मुनक्का आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक है। इससे खाने से मोतियाबिंद का खतरा भी टलता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा कैराटीन आंखों को स्वस्थ्य रखता है।
खून की कमी दूर
हर दिन मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसमें आयरन होता है, जो एनीमिया को दूर करता है।
कब्ज की समस्या
सुबह खाली पेट भीगे मुनक्का खाना चाहिए। इससे कब्ज की प्रॉब्लम दूर होती है। वहीं इसमें मौजूद ग्लूकोस और फ्रुक्टोज वजन को कंट्रोल करने में सहायक है।
बालों के लिए फायदेमंद
बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने में भी मुनक्का मददगार है। इसमें मौजूद आयरन और विटामिन सी हेयर्स के झड़ने की समस्या कम हो जाती है। वहीं बाल मोटे होते हैं और डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।