अधिवक्ता राकेश मिश्रा पुन: बनाए गए भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

 

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए विधि प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने सभी जिलों के लिए नामों की घोषणा की है। जिसमें बिलासपुर जिले शहरी संयोजक के लिए अधिवक्ता राकेश मिश्रा को नियुक्त किया गया है। राकेश मिश्रा को लगातार तीन यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जनहित में गांव-गरीब और किसानों के लिए काम कर रही है। इसी तरह शहर विकास के लिए भी भाजपा की सरकार आम जनता की सहयोग से आगे बढ़ रही है। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई उसे मैं पूरी ईमानदारी से पूरी करूंगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!