गुपचुप तरीके से गनियारी में क्रिकेटर सचिन के परिजनों ने की ग्रामीणों से भेंट मुलाकात

 

पत्नी अंजलि, बेटी सारा तेंदुलकर और बहु सानिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के काम से गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य सहयोग केंद्र पहुंचे

बिलासपुर। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की ओर से अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक मंगलवार की शाम बिलासपुर पहुंचे। यहां कोर्टयार्ड होटल में ठहरे। बुधवार की सुबह 8 बजे नास्ता करने के बाद तीनों गनियारी स्वास्थ्य केंद्र गईं। वहां के डॉक्टरों से स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित चर्चा की। इसके बाद तेंदुलकर परिवार ने अचानकमार टाईगर रिजर्व के ग्राम छपरवा का भ्रमण किया।

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की ओर से भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक टीम के साथ गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य सहयोग केंद्र पहुंचीं थी। यहां के डॉक्टरों व स्टाफ से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा स्वास्थ व्यवस्थ व सुविधाओं की जानकारी ली।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!