January 4, 2025
भक्त माता कर्मा ने समाज को जोडऩे का काम किया: तोखन
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। भक्त माता कर्मा का जन्म आज से लगभग एक हजार साल पूर्व हुआ था। उन्होंने समाज को जोडऩे का किया। सामाजिक उत्थान के लिए पैदल यात्रा कर माता कर्मा ने देश में एकता की मिशाल पेश की। उक्त बातें केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कही। उन्होंने बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भक्त माता कर्मा के नाम से देश में डाक टिकिट जारी किया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार वक्त किया।