देवव्रत सिंह का निधन, छत्तीसगढ़ राजनीति की अपूरणीय क्षति : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर.खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के दुखद निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छ.ग.पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि 52 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से असामयिक निधन जहां परिवार के गहरा आघात है, वहीं सांसद, 5 बार विधायक रहे युवा नेतृत्व का चले जाना छत्तीसगढ़ की राजनीतिक की अपूरणीय क्षति है, कांग्रेस से सांसद, विधायक, छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर संगठन का काम करने वाले युवा देवव्रत सिंह राजनांदगांव के साथ ही पूरे प्रदेश में लोकप्रिय थे, वर्तमान में वे जनता कांग्रेस जोगी के विधायक थे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यप्रणाली के साथ कार्य कर रहे थे। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनके साथ बिलासपुर से राजेन्द्र शुक्ला, देवेन्द्र सिंह बाटू, प्रमोद नायक आदि ने लंबे समय तक काम किया था। अंत्येष्ठी में बिलासपुर से विधायक धरमजीत सिंह, समीर अहमद शामिल हुये। उनके दुखद निधन पर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिल्हा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, बेलतरा राजेन्द्र साहू, कोटा विभोर सिंह, मस्तूरी दिलीप लहरिया ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!