December 28, 2021
डायल 112 द्वारा वृद्ध असहाय व्यक्ति को दिलाया आश्रय
बिलासपुर. आज समय 10 बजे कॉलर के माध्यम से डायल 112 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सिरगिट्टी छेत्र में झूलेलाल मंगलम भवन के पास एक वृद्ध असहाय व्यक्ति जो कल दिनांक 27.12.21 के रात्रि से ठंड से कांपते हुऐ बैठा है। सूचना पर सिरगिट्टी डायल 112 की टीम तत्त्काल झूलेलाल मंगलम के पास पहुंच कर वृद्ध व्यक्ति विशाल यादव पिता गुहराम यादव उम्र लगभग 70 वर्ष को कल्याण कुंज वृद्धा आश्रम में आश्रय दिलाया, जिस पर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति ने डायल 112 टीम का धन्यवाद दियांlउपरोक्त कार्य मे निम्नलिखित कर्मचारियों का योगदान रहा है-1. आरक्षक क्र. 609 लक्ष्मीकांत मिश्रा,2. चालक-राजकुमार कौशिक