आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार को लेकर जिला स्तरीय बैठक आज

 

बिलासपुर. आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ में पार्टी विस्तार जोरों शोर पर है पार्टी संगठन की मजबूती के लिए अच्छा प्रयास कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि अब तक 24 जिलों में जिला स्तरीय मीटिंग संपन्न हो चुकी है, न्याय धानी बिलासपूर में आज 6 अगस्त को दोपहर 03:00 बजे, जगदंबा होटल ,होली क्रॉस स्कूल के पास ,मंगल बिलासपुर में महत्वपूर्ण मीटिंग रखी गयी है। जिसमें बिलासपुर जिले के सभी 6 विधानसभा के लगभग 200-250 कार्यकर्ता आएंगे। जल्द ही विधानसभा स्तर और ब्लॉक स्तर की कमेटीयों को जो पूर्व से गठित हैं उन्हें नये सिरे से रिव्यु किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को कार्यकर्ताओं और आम जनता द्वारा अच्छा सहयोग मिल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में जोन स्तरीय सम्मलेन रखा जायेगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक जी और दिल्ली से सुल्तानपुर विधायक, उप नेता विपक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत जी के निर्देशानुसार राज्य में पार्टी विस्तार और मजबूत संगठन पर जोर दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पार्टी ने 7 ज़ोन बनाकर प्रदेश पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक /समन्वयक नियुक्त कर दिए हैं।

प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने कहा कि पार्टी द्वारा जल्द ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा। जिला, ब्लॉक स्तर, प्रत्येक वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की टीम तैयार करने की रुपरेखा तैयार की जा रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने कहा कि पार्टी में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर फोकस किया जा रहा है।आने वाले कुछ महीनों में पार्टी में संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां दे दी जाएंगी, जिसके बाद जनता के मुद्दे,आगामी चुनाव रणनीति की बड़ी रुपरेखा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में तैयार होगी।

जिला अध्यक्ष ग्रामीण खगेश चंद्राकर ने बताया कि आज न्यायधानी बिलासपुर में आदमी पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की जा रही है जिसमें जिले के सभी साथियों सहित जो लोग शिक्षा स्वास्थ, बिजली पानी और रोजगार को प्राथमिकता देते हैं और पार्टी से जुड़ना चाहतें हैं, उनका भी इस बैठक में स्वागत है। हमारे द्वारा कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित कर कार्यकर्ताओं में जोश और एकता का संचार करने की तैयारी की जा रही है। आम आदमी पार्टी भारत की पहली ऐसी पार्टी है जो अपने गठन के सिर्फ 12 साल में ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है, आम आदमी पार्टी ने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर आम जनता के अधिकार के तौर पर फोकस किया है, छत्तीसगढ़ में भी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। ऐसे में पार्टी के छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में बड़ा फेरबदल की उम्मीद है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!