एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई संभागायुक्त ने


बिलासपुर. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त 2021 को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस तिथि को मोहर्रम पर्व का शासकीय अवकाश घोषित है। अतएव आज कार्यालयों में सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा ली गई। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने कमिश्नर कार्यालय में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को बिना हिंसा का सहारा लिए जाति, धर्म, सम्प्रदाय, क्षेत्र अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता एवं सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई।


कलेक्टोरेट में मनाया गया सद्भावना दिवस : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस को आज कलेक्टोरेट में सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करने की शपथ ली। गौरतलब है कि राजीव गांधी जी की जयंती 20 अगस्त को मनाई जाती है किन्तु इस साल इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण राज्य सरकार के निर्देशानुसार एक दिन पूर्व सद्भावना दिवस शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!