सर्व आदिवासी समाज की संभागीय बैठक संपन्न
बिलासपुर. कोटा परिक्षेत्र के घोंघा जलाशय ( कोरी डेम) विश्राम गृह मे सर्व आदिवासी समाज ( युवा प्रभाग) संभाग बिलासपुर की एक दिवसीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया सुभाष सिंह परते – प्रान्ताध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज ( युवा प्रभाग ) छ. ग. के आदेशानुसार संगठन के विस्तार, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, संभागीय सामाजिक समस्याओ की जानकारी, समाज को आर्थिक एवं राजनीतीक रूप मे सशक्त करने हेतु चिंतन मंथन कर संगठनात्मक समीक्षा करना ही उक्त आयोजित बैठक का मुख्यतः संगठनात्मक विषय रहा जिसमे उपस्थित समस्त प्रमुख पदाधिकारियों ने संगठन के समक्ष प्रमुखता के साथ अपने अपने विचार, प्रस्ताव रखे प्रांताध्यक्ष श्रीमान – सुभाष सिंह परते ने समस्त लोगों के विचार प्रस्ताव को अमल मे लाने के साथ आगामी संगठनात्मक रणनीति कार्ययोजना के तहत कार्य करने संगठन को संभागीय जिलों के समस्त ब्लॉको मे ग्रामीण स्तर पर मजबूत करने विस्तार करने हेतु निर्देशित कर आह्वान किया.


