November 12, 2021
मंडल रेल प्रबंधक करेंगे उत्कृष्ट कामगारों को सम्मानित
बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में 66वां रेल सप्ताह समारोह (मंडल स्तरीय) का आयोजन कल दिनांक 13 नवम्बर 2021 को अपरान्ह 03 बजे से नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट आडिटोरियम में किया जाएगा। इस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक सहाय मुख्य अतिथि होंगे। समारोह का आयोजन कोविड़-19 के दिशानिर्देशों का अनुपालन के साथ किया जायेगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए मंडल के 157 कर्मचारियों को व्यक्तिगत तथा 11 कर्मचारियों एवं उनकी टीम को सामूहिक रूप से मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा यूनियन एवं एसोशिएशनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।