क्या आप करते हैं खाली पेट वर्कआउट? जानिए ऐसे फूड जो देंगे भरपूर एनर्जी
अच्छी सेहत और स्वस्थ्य रहने के लिए वर्कआउट करना जरूरी है। एक्सरसाइज करने से शरीर शेप में रहता है। वहीं दिल और हड्डियों को भी फायदा होता है। व्यायाम करने से नींद में भी सुधार और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए अच्छी डाइट का सेवन भी जरूरी है। कभी भी खाली पेट वर्कआउट नहीं करना चाहिए। इससे चक्कर आने जैसी समस्या होने लगती है। हालांकि कई लोगों इसको लेकर परेशान रहते हैं। आइए जानते है ऐसे फूड जिनका सेवन प्री-वर्कआउट से पहले कर सकते हैं।
दलिया
सुबह के वर्कआउट से पहले दलिया खाना बहुत अच्छा होता है। यह ऊर्जा का एक बड़ा स्त्रोत हैं। आप चाहे को दलिया के साथ दूध और फलों को मिलाकर भी खा सकते हैं।
केले
केले में शुगर और स्टार्च होता है, जो शरीर को उर्जा देता है। वर्कआउट से लगभग 40 मिनट से 1 घंटे पहले खाया गया एक केला पूरे वर्कआउट रूटीन के लिए पर्याप्त होता है। हालांकि प्रत्येक व्यक्त् को अपने शरीर के जरूरतों को देखते हुए सेवन करना चाहिए।
ओट्स बॉडी की कार्बोहाइड्रेट की जरूरत को पूरा करता है। व्यायाम करने से पहले ओट्स खाने से पेट भरा रहता है।
अंडे
अंडे में प्रोटीन और अमीनो एसिड होता है। यह मसल टिश्यू को हुए नुकसान को ठीक करने में मदद करता है।
ड्राई फ्रूट्स
एक्सरसाइज करने से पहले ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते है। इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी।
दही में कैल्शियम, प्रोटीन और थोड़ी मात्रा में प्राकृतिक चीनी होती है। यह पेट और पाचन तंत्र के लिए आसान है। कसरत करने से पहले इसका सेवन करना एक बढ़िया विकल्प है। दही में साबुत अनाज, फल या शहद मिलाकर भी खा सकते हैं।