अंडा व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर | शहर में बर्ड फ्लू संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों ने स्थानीय अंडा व्यापारियों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा कर दिया है। 24 मार्च से प्रभावी इन आदेशों के कारण व्यवसाय पूरी तरह ठप होने से आक्रोशित व्यापारी सोमवार को भारी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

आंदोलन की चेतावनी
व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार करते हुए शीघ्र समाधान नहीं निकाला, तो वे आगामी दिनों में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से संतोष छत्री, विनोद छत्री, मुकेश तीर्थनी, विनोद नेभानी, सतीश संतवानी, देवा नागपुरे, जय प्रकाश साहू, मोहम्मद जाफर, कमल यादव सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!