बुजुर्ग ने लाठी से वार कर युवक की कर दी हत्या


बिलासपुर। पानी टंकी की रेलिंग में गहरी नींद में सो रहे बुजुर्ग को युवक ने आवाज लगाई। तब बुजुर्ग ने उसे जाने के लिए कहा, लेकिन युवक वहीं खड़े रहा। इस बात पर गुस्से में आकर बुजुर्ग ने लाठी से वार कर युवक की हत्या कर दी। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

सीपत पुलिस ने बताया कि 29 मार्च की ग्राम सेलर के बरभाठा निवासी शत्रुहन धुरी रिपोर्ट दर्ज कराया था कि गांव की पानी टंकी के उपर सीढी में राजू धुरी मृत अवस्था पड़ा है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव का जांच पंचनामा कार्रवाई के दौरान घटना स्थल की जांच की। वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी फरार हो गया था। पुलिस की टीम जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि गांव के आरोपी अनिल केंवट (40) ने बांस के डंडा से राजू धुरी के सिर पर हमला कर उसकी हत्या की है। पुलिस की टीम खोजबीन कर आरोपी अनिल केंवट को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर अनिल ने बताया कि वह प्रतिदिन ग्राम सेलर बरभाठा की पांनी टंकी के उपर रेलिंग में सोता था। 28 मार्च की रात 9 बजे भी वह खाना खाकर सो रहा था। उसी समय राजू धुरी पानी टंकी के पास आकर आवाज लगाई। तब अनिल ने उसे वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन राजू वही खड़ा रहा। इसी बात को लेकर अनिल गुस्से में उठा और बांस की लाठी से राजू के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!