March 15, 2026
5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा चुनाव आयोग
नयी दिल्ली. रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग बुलाई है, जिसमें पूरे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। इन सभी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नई सरकारों के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा।


