कर्मचारी – अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल, कार्यालयों में पसरा सन्नाटा, कामकाज रहा ठप

बिलासपुर.छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा बिलासपुर के संयोजक डॉक्टर बीपी सोनी महासचिव  आर चंद्रा एवं प्रवक्ता किशोर शर्मा ने बताया कि फेडरेशन के प्रांतीय आवाहन पर केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं  गृह भाड़ा भत्ता को लेकर नेहरू चौक बिलासपुर में धरना प्रदर्शन  किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक पीआर यादव ने कहा कि फेडरेशन द्वारा  पांच दिवसीय आंदोलन ऐतिहासिक है। कर्मचारियों अधिकारियों की जायज मांग शासन के अनदेखी किए जाने के कारण प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी आंदोलन के लिए विवश हुए हैं ।

आज की धरना प्रदर्शन में कलेक्ट्रेट, कमिश्नर ,जिला पंचायत, पंजीयन ,ट्रेजरी, आबकारी, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन ,समाज कल्याण, आदिवासी विकास ,शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा ,कृषि, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला बाल विकास, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, रोजगार कार्यालय, जीएसटी, नगर निगम ,पेंशन कोष लेखा,  रेशम ,उद्योग ,विभिन्न कॉलेज, आदि कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों के शामिल होने से शासन को लाखों रुपए का राजस्व घाटा हुआ है।आज के धरना प्रदर्शन को  पीआर यादव, धनेश ताम्रकार, रोहित तिवारी, आलोक परांजपे, विधान साहू ,राजेश पांडे, उल्लास वारे ,अश्वनी कुर्रे, अजीत नाविक, सीके महिलांगे, सुनील यादव, उमेश सिंह ,मनहरण कौशिक , जुगल सिंह ठाकुर, अनुराधा सिंह, निरंकार तिवारी ,अनिल तिवारी आदि ने सरकार की हठधर्मिता पर कोसा तथा जायज मांगों को तत्काल पूरा करने हेतु शासन से मांग  किया।आज के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में लगभग ढाई हजार कर्मचारियों ने नेहरू चौक में अपना उपस्थिति दर्ज कराई यह आंदोलन छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारियों का ऐतिहासिक आंदोलन है। उक्त धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय के अतिरिक्त जिले के विभिन्न विकास खंडों में भी जारी है।धरना प्रदर्शन का संचालन प्रवक्ता  किशोर शर्मा एवं आभार प्रदर्शन इंजीनियर बिंद्रा प्रसाद द्वारा किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!