देश में हर पांचवां व्यक्ति हाई बीपी का शिकार

 

चंडीगढ़. जिसे हम अकसर ‘बुढ़ापे की बीमारी’ समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वह हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) अब देश के युवाओं को खामोशी से अपना शिकार बना रहा है। एक ताज़ा विश्लेषण के अनुसार, भारत का हर पांचवां युवा इस ‘साइलेंट किलर’ की चपेट में है। चौंकाने वाली बात यह है कि बीमार होने के बावजूद अधिकांश युवाओं को इसका अहसास तक नहीं है। पीजीआई चंडीगढ़ और अन्य प्रमुख संस्थानों के इस महत्वपूर्ण शोध को आज पीजीआई के ‘इंस्टीट्यूट डे’ पर प्रोफेसरों की ‘मेडिसिन श्रेणी’ में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार (Second Best Prize) से नवाजा जा रहा है।

पीजीआई के स्थापना दिवस पर सम्मान इस शोध की महत्ता को देखते हुए इसे पीजीआईएमईआर (PGI), चंडीगढ़ के ‘इंस्टीट्यूट डे’ (स्थापना दिवस) समारोह में प्रोफेसर श्रेणी के तहत ‘मेडिसिन कैटेगरी’ में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार (Second Best Prize) के लिए चुना गया है। यह सम्मान आज संस्थान के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अध्ययन भारत में स्वास्थ्य नीति निर्धारण में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Tags:,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!