September 6, 2022
नेहरू नगर जोन के निरीक्षण में पहुंचे कार्यपालक निदेशक
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल बिलासपुर नगर वृत्त अंतर्गत नेहरू नगर जोन के निरीक्षण में पहुंचे और अधिकारियों को क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिये।
ईडी बिलासपुर क्षेत्र ने उपस्थित अधिकारियों से 11 केव्ही फीड़र, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स व एल.टी.फ्यूज, डी.ओ. फ्यूज, कंडक्टर क्लीयरेंस, डीपी पर लगे हुये सामग्री की विस्तृत जानकारी लेते हुये किट कैट यूनिट लगाने के निर्देश दिये। साथ ही निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने को कहा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता बी.पी.जायसवाल, सहायक अभियंता श्रीमती संचारी सिंह एवं भूपेन्द्र साहू उपस्थित रहे।