March 22, 2022
कोरबा-कोच्चुवेली एक्सप्रेस में 1 अतिरिक्त स्थायी कोच की सुविधा
बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 22648/22647 कोच्चुवेली-कोरबा-कोच्चुवेली एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 22648 कोच्चुवेली-कोरबा एक्सप्रेस में 07 अप्रैल 2022 से तथा गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोच्चुवेली एक्सप्रेस में 09 अप्रैल 2022 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी |