November 24, 2022
पंजीयन और टोकन कटवाने के लिए किसान भारी परेशान : प्रवीण कुमार दुबे
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने किसानों के लिए बहुत बड़े बड़े वादे किए थे, और जब राज्य में कांग्रेस सरकार बन गई तो वादा निभाने की बारी आई तब हर साल किसान अपनी धान को कम से कम बेंच सके कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए ऐसा षडयंत्र रचा जिससे राज्य के सभी किसान भाइयों को विभिन्न प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रवीण कुमार दुबे ने कहा मैं इस समाचार के माध्यम से किसान भाइयों को बताना चाहता हूं कि प्रदेश भर में आधी अधूरी व्यवस्था के साथ एक नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हुई है। जिससे प्रदेश के सभी किसानों का ना तो ठीक से पंजीयन हो पा रहा है और ना ही ठीक से टोकन कट पा रहा है जिसके कारण इस छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को अपनी धान बेचने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रकार से प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के श्री दुबे ने आगे बताया कि अगर सरकार की रवैया ऐसी रहा तो किसान हित में कांग्रेस सरकार के खिलाफ में धरना प्रदर्शन करने को हम मजबूर हो जायेंगे। जिसकी पुरी जवाबदारी कांग्रेस सरकार की होगी।