Fat to fit : थायराइड के चलते इस शख्स का वजन पहुंच गया था 88.5 Kg, फिर 5 महीने ऐसे किया फुल बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
आमतौर पर वजन कम करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अगर यह समस्या थायराइड की वजह से हो तो स्थिति और भी चिंताजनक होने लगती है। पर ऐसी बीमारी में भी 21 किलो वजन जिसने घटा दिया हो, वह सच में तारीफ का पात्र है। आइए जानते हैं कैसे किया यह कारनामा
मुसीबत की औकात इंसान के हौसलों के आगे बहुत छोटी होती है। ऐसा ही कुछ साबित कर दिखाया मर्चेंट नेवी ऑफिसर उज्जवल कुमार ने। कोरोना में लॉकडाउन के दौरान उज्जवल का वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगा था। समस्या इतनी गंभीर हो गई थी कि वह खुद को ही नहीं पहचान पा रहे थे। इसके साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दस्तक दे चुकी थीं। उज्जवल को पता था कि अगर वह अब वजन घटाने पर ध्यान नहीं देंगे तो यह समस्या और गहराती जाएगी।
- नाम – उज्जवल कुमार
- काम – मर्चेंट नेवी ऑफिसर
- उम्र – 30 साल
- लंबाई – 168 सेमी
- अधिकतम वजन – 88.5 किलोग्राम
- वजन कम किया – 21 किलोग्राम
- वजन कम करने में समय – 5 महीने
वेक अप कॉल
उज्जवल बताते हैं कि वह जब भी अपने आपको शीशे में देखते थे तो वह बहुत इरिटेट हो जाते थे। इसके बाद उन्होंने वजन कम करने का फैसला किया। वजन बढ़ने कारण होने वाली समस्याएं ही उनके वजन कम करने की वजह बन गई। अब उन्होंने कसम खाई के वह वजन कम करके रहेंगे और पहले की तरह फिट हो जाएंगे। (फोटो साभार: TOI)
ऐसा था वर्कआउट प्लान
डाइट प्लान में किए बदलाव
- नाश्ता –सुबह की शुरुआत उज्जवल नींबू के अंदर गर्म पानी के साथ करते हैं। इसके बाद प्लेन कॉर्न फ्लेक्स या दूध के साथ ओट्स। इसके अलावा भीगे हुए बादाम और 10 से 15 किशमिश। साथ ही वह कुछ फल भी सुबह नाश्ते में खाते हैं।
- लंच –उज्जवल अपनी नौकरी की वजह से किसी न्यूट्रिशनिस्ट के द्वारा दिया गया डाइट प्लान फॉलो नहीं कर सकते थे। इसलिए वह अपनी कैलोरीज काउंट का पूरा ध्यान रखते थे। वह लंच में दाल, दही, चिकन, मीट और फिश आदि का सेवन करते थे। इनमें से जो भी खा सकते थे वह खाते थे। वह बताते हैं कि कुछ ऐसी फ्री ऐप्स भी मौजूद हैं जो आपके वजन कम करने के मुताबिक ही कैलोरी का ध्यान रखने में आपकी मदद करते हैं।
- डिनर –2 व्हाइट ऐग और एक कटोरी चिकन या फिश।
- प्री वर्कआउट –ड्राई फ्रूट
- पोस्ट वर्कआउट –वह तभी कुछ खाते हैं जब उन्हें अधिक भूख लगी हो। इसमें भी वह केवल फलों का सेवन ही करते हैं।
- लो कैलोरी फूड –वह प्लेन योगर्ट यानी दही खाना पसंद करते हैं। इसमें वह हल्का सा नमक डालकर सेवन करते हैं। यही उनकी लो कैलोरी डाइट का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वजन कम करने का सीक्रेट
मोटिवेशन की वजह
उज्जवल अपने फोकस बने रहने की वजह उनके रूम में लगा कैलेंडर था। वह अक्सर अपनी सभी एक्टिविटी से जुड़ी जानकारी इस कैलेंडर पर लिखते थे। यह उन्हे एहसास दिलाता था कि वह सही कर रहे हैं और उन्हें इसी तरह आगे बढ़ना है।
वजन बढ़ने का असर
वह बताते हैं कि फिटनेस को लेकर वह विराट कोहली से बेहद प्रभावित हैं और वही उनके रोल मॉडल हैं। अब उज्जवल उन्हीं की तरह हमेशा फिट रहना चाहते हैं। वह कहते हैं कि उनके अंदर आए बदलाव बहुत ही जबरदस्त हैं।