इतिहास में 25 फरवरी, जानें देश-दुनिया में क्या खास हुआ

25 फरवरी का दिन कई अहम घटनाओं का गवाह रहा है। इसी दिन अकबर के नवरत्नों में से एक बीरबल की मौत हुई। क्रिकेट जगत में डॉन ब्रैडमैन ने ऐतिहासिक रेकॉर्ड बनाया।

देश-दुनिया के इतिहास में 25 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1586: मुगल बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक राजा बीरबल एक बागी कबीले के साथ लड़ाई में मारे गए।

1760: लार्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस लौट आया। भारत में अंग्रेजों की हुकूमत कायम करने में अहम भूमिका निभाने वाला राबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में नियुक्त प्रथम गवर्नर था। सन 1757 में क्लाइव के नेतृत्व में प्लासी का युद्ध लड़ा गया, जिसने भारत में अंग्रेजी शासन की जड़ें जमाने का काम किया।

1894: आध्यात्मिक गुरु, सूफी, वेदांत और रहस्यवादी दर्शन से प्रभावित मेहर बाबा का जन्म।

1948-हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा का जन्म हुआ। विलेन के रोल में उन्होंने कई फिल्मों में जबर्दस्त अभिनय किया है।

1956: सोवियत राष्ट्रपति निकिता क्रुशचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी में एक सनसनीखेज भाषण में जोसेफ स्तालिन की निंदा करते हुए उन्हें बर्बर तानाशाह बताया।

1974: भारतीय अभिनेत्री दिव्या भारती का जन्म हुआ। उनकी मौत रहस्यमय परिस्थिति में हुई थी।

1981: बॉलिवुड अभिनेता और मॉडल शाहिद कपूर का जन्म हुआ।

1986: फिलीपीन में 20 बरस तक तानाशाही शासन करने वाले राष्ट्रपति फर्डिनाड मार्कोस सत्ता और देश छोड़कर अमेरिका भाग गए। उनकी जगह कोराजोन अकीनो ने शासन की बागडोर संभाली।

1988: भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाले देश में बनी पहली मिसाइल पृथ्वी का सफल परीक्षण किया।

1995: असम में ट्रेन में दो बम फटने से सेना के कम से कम 22 जवान और पांच असैनिकों की मौत।

2001: आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन।

2010: नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रुका बातचीत का सिलसिला दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत से फिर शुरू हुआ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!