निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद का प्रथम आगमन

 

बिलासपुर. उत्तर प्रदेश से इं. प्रवीण निषाद , दो बार के सांसद व एनडीए घटक दल के राष्ट्रीय संयोजक (निषाद पार्टी) का बिलासपुर में भव्य स्वागत किया गया, इसके बाद मल्हार के पौराणिक मंदिरों में से माता डीनडेश्वरी का दर्शन पूजा अर्चना किया उसके साथ ही मल्हार के नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी निषाद से मुलाकात कर समाज के बारे में चर्चा किये तथा निषाद पार्टी के विचार धारा के बारे में भी चर्चा किया।
साथ ही मल्हार में चल रहे नवधा रामायण में भी सम्मिलित हुए और पूजा अर्चना किए उसके बाद रामायण मंडली के गायन बाजा में भी सम्मिलित हुए साथ ही  राम चंद्र और महाराजा गुहा राज निषाद के मित्रता के बारे सामाजिक बंधुओं को बताया कि कैसे वनवास काल के समय श्री राम चंद्र जी का महाराजा गुहा राज निषाद जी ने नदी पार कराकर सहायता किया।
साथ मे संजय सिंह राजपूत , राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी, सूरज निषाद  प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी, राज कुमार निषाद प्रदेश संगठन अध्यक्ष, कुंज राम निषाद आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष, धनेश्वरी निषाद नगर पंचायत अध्यक्ष मल्हार, धनेश्वर निषाद, नीलेश निषाद, नकुल निषाद और अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!