हॉस्टल की 5 छात्राओं ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की

 

कोरबा. जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरकारी एकलव्य छात्रावास में अनुशासन और आपसी विवाद ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया। हॉस्टल में रहने वाली एक ही कक्षा की 5 छात्राओं ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद छात्रावास प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में बीमार छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बीती 25 मार्च की है मगर अब जानकारी सामने आई है। छात्रावास में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर छात्राओं के बीच आपसी कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि एक छात्रा को मोबाइल का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे फटकार लगी। इसी बात पर छात्राओं के बीच गुटबाजी और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। इस मानसिक दबाव और क्षोभ में आकर पांचों छात्राओं ने हॉस्टल में रखे फिनाइल का सेवन कर लिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!