June 10, 2021
पति की लंबी आयु को लेकर महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत
बिलासपुर. पति की लंबी आयु को लेकर महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर घर परिवार में सुख समृद्धि लाने की कामना की। पुरानी परंपरा के अनुसार महिलाये इस व्रत को रखती हैं। शहर में वट वृक्ष छाव तले भक्ति मय वातावरण में पूजा अर्चना का दौर सुबह चलता रहा। साव धर्म शाला के पास पचरी किनारे वर्षों से वट वृक्ष की पूजा अर्चना की जाती है। सुबह से ही महिलाएं सज धज कर पति की लंबी आयु की कामना लेकर उपवास रख कर पूजा अर्चना की।