July 20, 2022
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया, 2 किसान हुए पुरस्कृत
बिलासपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का स्थापना दिवस समारोह केंद्रीय किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में नई दिल्ली से ऑनलाइन के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर केंद्र पर भी सीधे प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ एसपी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। प्रधानमंत्री के कृषकों की आय दोगुनी करने के स्वप्न को साकार करते हुए देश भर से 75000 कृषकों को सफलता की कहानी पर बनाई गई किताब का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के वैज्ञानिको ने बायो-फोर्टीफाईड प्रजातियों के द्वारा मशरूम उत्पादन के लिए महिलायों के समूह बनाये जाने हेतु जानकारी दी गई साथ ही केंद्र के वैज्ञानिको के द्वारा पोषण वाटिका हेतु निशुल्क सब्जी किट वितरण एवं पोषण वाटिका के महत्व को बताया गया । कार्यक्रम में विभिन्न विकास खण्डों से प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के उद्बोधन को के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम को वैज्ञानिको ने गंभीरता से सुना और पिछले वर्षों में परिषद द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो की चर्चा की। वही इस मौके पर 2 किसान में महेश पटेल धुमा एवं विक्रम सिंह खमतराई को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ एसपी सिंह डॉ.शिल्पा कौशिक,डॉ. अमित शुक्ला,जयंत साहू,डॉ.निवेदिता पाठक,पंकज मिंज ,स्वाति शर्मा चंचला रानी पटेल सुशीला ओहदार शामिल रहे।