गिरीश देवांगन 20 को राजनांदगांव, बिलासपुर, तिल्दा के दौरे पर रहेंगे : शैलेश नितिन त्रिवेदी


रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन दिनांक 20 फरवरी रविवार को सुबह 8.30 बजे खरोरा से ढीमरीनकुंआ, खैरागढ़ जिला राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे ढीमरीनकुआं में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे राजनांदगांव से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे बिलासपुर में बहतराई हॉकी स्टेडियम में आयोजित नवभारत ट्राफी अखिल भारतीय हॉकी टुर्नामेन्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे बिलासपुर से ग्राम तिल्दा के लिये रवाना होंगे। शाम 7 बजे बरतोरी में आयोजित मंडई मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!