सद्भाव पत्रकार संघ छग ने किया मुख्य चिकित्सा अधिकारी व संयुक्त संचालक का सम्मान
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. सद्भाव पत्रकार संघ छग ने जिले में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव और संयुक्त संचालक प्रमोद महाजन से चर्चा की और कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन सेवा को लेकर किए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका सम्मान भी किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आर.डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देव दत्त तिवारी ने पत्रकार और उनके परिजनों को आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा दिये जाने पर चर्चा भी की।
संघ ने कहा कि राज्य बनने से पहले चिकित्सा सुविधा पर बेहतर कार्य किया जाता था। गंभीर से गंभीर बीमारियों का उपचार शहर के सरकारी अस्पताल में हुआ करता था। पहले की स्थिति और आज के दौर में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर समाज का हर वर्ग महंगी दवाईयों को खरीदने व निजी अस्पतालों में जाने को विवश है। इस गंभीर समस्या को लेकर सद्भाव पत्रकार संघ छग ने चिंता व्यक्त की। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में महज दस मिनट लगते हैं इसके बाद भी लोग जागरुक नहीं हो रहे हैं। करीब 65 बीमारियों का उपचार निजी अस्पतालों में आयुस्मान कार्ड के माध्यम से किया जाना करार किया गया है। लोग सहीं समय पर सहीं जगह नहीं पहुंच पाते। स्वास्थ्य विभाग सदैव चाहता है कार्ड के माध्यम से सरकारी खर्च पर बेहतर उपचार का लाभ आम लोगों को मिल सके। अभी भी स्मार्ट कार्ड पंजीयन कराने में लोग रूचि नहीं ले रहे हैं जबकि समस्या कभी बताकर नहीं आती। पत्रकारों को अपने बीच पाकर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों और उनके परिजनों को सरकार द्वारा संचालित सभी सुविधा दी जाएगी। वहीं उन अस्पतालों की सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी जहां आयुस्मान कार्ड के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सविच उमाकांत मिश्रा, संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा, संगठन सचिव अनिल श्रीवास,ललित गोपाल, अमिर खान, राकेश साहू, भुवनेश्वर याादव सहित पत्रकार साथी उपस्थित थे।