गौठान पहुंच दिवस : नोडल अधिकारियों ने गौठानों की गतिविधियों का लिया जाएजा

बिलासपुर. जिले के सभी गौठानों में आज  8 अप्रैल को ’गौठान पहुंच दिवस’ मनाया गया। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के मार्ग दर्शन में नोडल अधिकारियों ने गौठानों की गतिविधियों का जाएजा लिया। नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने  आज उनके निरीक्षण के लिए निर्धारित गौठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सरपंच, सचिव, कृषि विस्तार अधिकारी, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं महिला स्व सहायता समूहों के बीच चार-पांच घंटे बैठकर उनसे चर्चा की और वहां उपलब्ध होने वाली मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। सभी नोडल अधिकारियों ने गौठानों में पशुओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल-फेंसिंग, छाया के लिए शेड निर्माण, कोटना, पानी के लिए बोर एवं चारे की व्यवस्था के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, चरवाहा कक्ष, शौचालय, पंप हाउस आदि सुविधाओं के बारे में पूछताछ और गौठान में आवश्यक सुविधा की कमियों को चिन्हित कर उसकी पूर्ति के लिए सूची भी तैयार किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!