सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में भव्य माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित

 बिलासपुर/अनिश गंधर्व.  जूना बिलासपुर स्थित लोक प्रिय सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समिति द्वारा 7 अक्टूबर को शाम सात बजे से माता का जगराता रखा गया है। किशोरी जी जागरण ग्रुप के कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। जूना बिलासपुर में दुर्गा पूजा का अलग ही महत्व शहर में सबसे ज्यादा इस क्षेत्र में मां दुर्गा विराजमान होती हैं। सावधर्मशाला के पास सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा लगातार 48 वर्षों से मां की प्रतिमा विराजित की जाती है। समाज के हर तबके लोग इस आस्था की कड़ी में शामिल होते हैं। खासकर महिलाएं भी अब समिति के सदस्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी सेवाएं दे रही है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की पूरी रूप रेखा तैयार कर ली गई है। समिति के अध्यक्ष हेमंत परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष यादव, लक्ष्मी यादव,योगेश बोले, सचिव सचिन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रमोद यादव, अनिकेत सिंह, बल्ला नामदेव, मनोज कैवर्त, सौमित्र रावत, चिंतामणी परिहार, केशव परिहार, राहुल निषाद, जीवेश परिहार, अनुराग अग्रवाल, राहुल हीरानी, सुरेश गंधर्व, विवेक देवांगन, अमर सिंह ठाकुर, लव गुप्ता, नीतिन सिंह परिहार, शिव नामदेव, अमन यादव, कृष नामदेव सहित समस्त सदस्यों ने शहर वासियों को भव्य जागराता कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!