Healthy Drink : सुबह खाली पेट आंवले का पानी करता है अमृत का काम, फायदा उठाने के लिए जानें बनाने और पीने का तरीका
आंवले में ढेर सारा पोषक तत्व पाया जाता है। सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है। यहां जानें आंवले के पानी का स्वास्य लाभ।
आमतौर पर हम सभी जानते हैं कि आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे सुपर फूड कहा जाता है। आंवला में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
आंवले के सभी फायदों का आनंद लेने के लिए इसे अपने आहार में शामिल करना जरूरी है। आंवले को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे चटनी, मुरब्बा, जूस और अचार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसका सेवन करने का एक आसान तरीका है- आंवला पानी। आइए जानते हैं घर पर आंवला पानी बनाने का तरीका और सेहत के लिए इसके फायदे।
इस पानी को पीने का सबसे अच्छा समय
आंवले के पानी को सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा माना जाता है।
आंवला में पर्याप्त मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर की मेटाबोलिक दर को सुधारता है। आंवला पानी पीने से शरीर पर फैट नहीं जमता है। वजन घटाने के लिए भोजन से पहले आंवला पानी पीना फायदेमंद है।
हालांकि आंवला पानी पूरी तरह से हेल्दी है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होना चाहिए। लेकिन किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।