फंड जमा कर प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में करें मदद
बिलासपुर. शिक्षा ऐसा साधन है, जिसके माध्यम से बच्चों का भविष्य सुनहरा बनता है। समाज का स्तर ऊपर उठता है। शिक्षा से लोगों की आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक स्तर में सुधार आता है। आर्थिक कमजोरी के कारण होनहार बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हैं। ऐसे बच्चों के लिए सामाजिक स्तर से प्रयास करना आवश्यक है। इसके लिए सामूहिक फंड के लिए सिस्टम बनाने की जरुरत है। फंड में जमा राशि को प्रतिभावान बच्चों के शिक्षा में उपयोग किया जा सके। समाज में ऐसी व्यवस्था शुरू होती है तो सबसे पहले मैं सदस्य बनूंगा। उक्त बातें ग्राम नवरंगपुर निवासी शिक्षक राजेश्वर लोनिया ने कहा। ग्राम गुड़ी-नरगोड़ा में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। समाज के शिक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाने संबंधी चर्चा की गई। बैठक में मोपका निवासी शिक्षक शिव कुमार नोनिया ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से ध्यान देना पड़ेगा। शिक्षा की पहली सीढ़ी आंगनबाड़ी केंद्र है। यहां से बच्चों की पढ़ाई की शुरूआत होती है। स्मार्ट क्लास खोलकर कक्षा 1 से 5 वीं के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान किया जा सकता है। सबसे पहले स्मार्ट क्लास खोलने की तैयारी करेंगे। सामाजिक बैठक में खरौद नगर पंचायत से विश्वनाथ प्रसाद नोनिया, बजरंग लाल नोनिया, खोलबहरा नोनिया, नारायण नोनिया, पांडु नोनिया, संतोष कुमार नोनिया, धनाऊ नोनिया, राजकुमार नोनिया, किशन कुमार नोनिया, अनिल कुमार नोनिया, बिल्हा से गणेश राम नोनिया, कया से गोवर्धन प्रसाद नोनिया, घनश्याम नोनिया, शिवकुमार नोनिया, डडहा से धनीराम नोनिया, तिफरा से सुरेश कुमार नोनिया, बहादुर नोनिया, परदेशी नोनिया, भटगांव से गोपाल नोनिया, नवरंगपुर से राजेश्वर सिह लोनिया, प्रवीण कुमार नोनिया, ओमनारायण नोनिया, बिलासपुर से घनाराम नोनिया, परसदा से संतोष कुमार नोनिया, घुटकु से सत्यनारायण नोनिया, उजियारपुर खंती से रामनारायण नोनिया समेत ग्राम गुड़ी नरगोडा के समस्त नोनिया समाज के सदस्य उपस्थित थे।